कटिहार, मार्च 11 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि मनिहारी के 14 घाट समूह सहित जिले के चार हाटों की बंदोबस्ती प्रक्रिया समाहरणालय सभा कक्ष में पूरी की गई। बंदोबस्ती की प्रक्रिया अपर समाहर्ता आपदा कुमार धनंजय की देख-रेख में हुई। मनिहारी के 14 घाट समूहों की बंदोबस्ती को लेकर गहमा गहमी की स्थिति रही। घाटों की बंदोबस्ती को लेकर तीन लोगों ने बोली लगाई थी। 15 वें राउंड तक घाट समूह की बंदोबस्ती को लेकर बोली लगी। अंतिम रूप से तीन करोड़ सौ रूपये की बोली लगाने वाले कुंदन कुमार यादव के नाम से बंदोबस्ती की गई। इसके अतिरिक्त आठ प्रतिशत स्टांप शुल्क की राशि भी लगेगी। सैरातों की बंदोबस्ती सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू की गई। यह बंदोबस्ती वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुंदन कुमार के नाम किया गया है। डाक में लगाई गई राशि मनिहारी अंचल में जमा करा दिया जाएगा।आजमनगर अंच...