रुद्रपुर, फरवरी 17 -- किच्छा। एनजीओ आईएसडी की सतर्कता से ग्राम अंजनिया की 15 वर्षीय बालिका को बाल वधू बनने से रोका गया। आईएसडी के अध्यक्ष डॉ अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी संस्था बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से बाल विवाह मुक्ति रथ का संचालन कर रही है। सोमवार रात्रि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अंजनिया में एक 15 वर्षीय बालिका का विवाह 27 वर्षीय हरियाणा के युवक से किया जा रहा है। जिस पर आईएसडी की परियोजना निदेशक बिंदुवासिनी पुलिस टीम के साथ ग्राम अंजनिया में रात्रि लगभग आठ बजे पहुंची। जहां बारात चढ़ रही थी। बिंदुवासिनी ने बताया कि जूनियर हाई स्कूल से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर बालिका की उम्र 15 वर्ष 11 माह पाई गई। इस आधार पर शादी रोक दी गई। बाल कल्याण समिति के निर्देश के अ...