15 वर्षो बाद मखनहा पीपीगंज में शुरू हुआ उर्वरक वितरण
गोरखपुर, जून 25 -- पीपीगंज/भरोहिया हिटी। पीपीगंज नगर में स्थित विकास खंड भरोहिया के बी पैक्स मखनहा में वर्ष 2011 से बंद पड़ा उर्वरक वितरण केंद्र 15 वर्षों बाद संचालित हो गया। कैंपियरगंज विधायक प्रतिनिधि रवि प्रताप नारायण सिंह उर्फ दिनेश सिंह ने बुधवार को फीता काटकर उर्वरक वितरण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपर जिला सहकारी अधिकारी बाबू राम प्रसाद, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता देवजी समिति के सचिव श्रवण कुमार मिश्रा, अध्यक्ष बसंत यादव सहित क्षेत्र के नागरिक एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- किसानों को फतेहपुर-माजरी में ही मिलेगी खाद यह भी पढ़ें- अमानक व अपंजीकृत कीटनाशकों से बचाव को किसानों को किया जागरूक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.