गुमला, जून 1 -- गुमला, प्रतिनिधि। गुमला न्यायालय ने वर्ष 2011 से फरार चल रहे हजारीबाग निवासी सनी श्रीवास्तव को अपराधी घोषित करते हुए उसके खिलाफ रेड परमानेंट वारंट जारी किया है। न्यायालय ने गुमला थाना प्रभारी को आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का भी निर्देश दिया है। जानकारी के अनुसार तामिला रिपोर्ट के आधार पर 28 अप्रैल 2026 को आरोपी के हजारीबाग स्थित आवास पर उद्घोषणा चस्पा की गई थी। इसके बाद 30 दिनों की वैधानिक अवधि पूरी होने के बावजूद आरोपी की ओर से न्यायालय के समक्ष कोई जवाब या उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई।न्यायालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए आरोपी को घोषित अपराधी करार दिया और उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी करने का आदेश दिया। यह भी पढ़ें- 15 लाख का इनामी नक्सली फरार, घर पर पहुंची पुलिस; कोर्ट के आदेश से चस्पा हुआ इश्तहार साथ ही आरोपी को ...