15 वर्षों से जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
गंगापार, जून 5 -- मांडा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवानीपुर अंतर्गत खैरूआ एवं डिहवा बस्ती के ग्रामीणों ने वर्षों से खराब पड़ी सड़क के विरोध में भारी संख्या में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने हाथों में सड़क से निकले नुकीले पत्थर उठाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया। ग्रामीणों का कहना है कि खैरूआ-डिहवा मार्ग लगभग 20 वर्ष पूर्व जिला पंचायत निधि से निर्मित हुआ था, लेकिन पिछले 15 वर्षों से सड़क पूरी तरह जर्जर अवस्था में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं तथा नुकीले पत्थर बाहर निकल आए हैं, जिससे पैदल चलने वालों, साइकिल एवं मोटरसाइकिल चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आए दिन दुर्घटनाएं होने का खतरा बना रहता है, लेकिन इसके बावजूद संबंधित अधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.