15 वर्षीय बच्चे को सांप ने काटा
लखीसराय, जून 11 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तेतरहट थाना क्षेत्र के खैरी गांव में गुरुवार को सांप काटने से किशोर के घायल होने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान खैरी गांव निवासी संजय दास के 15 वर्षीय पुत्र यीशु कुमार के रूप में हुई। पीड़ित के परिजन ने बताया कि घर के निकट ही खेलने के दौरान पैर से दबाव पड़ने पर झाड़ी में छुपे सांप ने काट लिया था। इधर इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक ने बताया कि पीड़ित को इलाज के साथ स्नेक वाइट टीका लगाया गया है। फिलहाल पीड़ित की स्थिति सामान्य है। यह भी पढ़ें- लखीसराय : 15 वर्षीय बच्चे को सांप काटा यह भी पढ़ें- सांप ने काटा तो परिजन पकड़कर ले आये अस्पताल यह भी पढ़ें- सर्पदंश से दो की जान गई तो गांव में मचा कोहराम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.