गोरखपुर, जनवरी 27 -- खजनी, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी क्षेत्र के खोरठा गांव में मंगलवार सुबह 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बेचू निषाद के पुत्र कृष्ण निषाद के रूप में हुई है। सुबह जब परिजन उसे जगाने उसके कमरे में पहुंचे तो वह मृत अवस्था में मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर महुआडाबर चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, कृष्ण दो भाइयों में सबसे छोटा था और माता-पिता के साथ गांव में ही रहता था। ग्रामीणों का कहना है कि उसका स्वभाव शांत था, हालांकि बीते कुछ दिनों से वह कम बोलने लगा था। थाना प्रभारी जयन्त कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल पुलिस सभी पह...