मऊ, अप्रैल 28 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद । थाना चिरैयाकोट क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में पांच दिन पूर्व एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ 20 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। साथ ही साथ किसी को घटना नहीं बताने की धमकी देते हुए फरार हो गया। मंगलवार की शाम को पीड़िता के परिजनों ने चिरैयाकोट थाने में तहरीर देकर नामजद आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी 23 अप्रैल को पढ़ने के लिए स्कूल जा रही थी, इसी दौरान गांव का ही एक 20 वर्षीय युवक उसे डरा-धमकाकर पोखरे के पास ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर युवक उसे घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी देते हुए फरार हो गया था। भयभीत किशोरी ने किसी तरह मंगलव...