नोएडा, मार्च 19 -- नोएडा। सेक्टर-115 निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 17 मार्च की सुबह दस बजे बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। शाम तक जब वह नहीं लौटी तो महिला ने आसपास उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और करीबियों के यहां कॉल की लेकिन किशोरी के बारे में कोई सुराग नहीं मिला।किशोरी की मां ने सेक्टर-113 थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। किशोरी की मां ने बेटी के साथ अनहोनी होने की आशंका जाहिर की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...