साहिबगंज, अप्रैल 29 -- बोरियो, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोरियो के आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवपहाड़ के अंतर्गत अति दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र जीतपुर गांव में मलेरिया रोगियों की पहचान एवं जागरूकता को लेकर बुधवार को डॉ. समीर राज के नेतृत्व में स्वास्थ्य जांच किया गया। जिसमे 15 लोगों के मलेरिया की जाँच किया गया। जांच में एक भी पोजेटिव मलेरिया का रोगी नहीं मिला। ग्रामीणों को मलेरिया जाँच के साथ -साथ मलेरिया फैलने के कारण, लक्षण, उपचार एवं बचाव आदि के बारे में जानकारी दिया गया। लोगों को अपने घर के आस -पास साफ- सफाई रखने, प्रत्येक दिन मच्छरदानी लगा कर सोने की सलाह दी गयी। मौके पर डॉ. समीर राज के साथ मेडिकल सहायक तब्बसुम इम्तियाज, साहिया एवं साहियासाथी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...