15 लीटर शराब बरामद, धंधेबाज फरार
बक्सर, मई 16 -- नावानगर। सोनवर्षा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के ब्रह्मटोला गांव से एक बाइक के साथ 15 लीटर शराब बरामद किया है। जबकि पुलिस को देख धंधेबाज भागने में सफल रहा। पुलिस बरामद शराब व बाइक को जब्त कर थाना लाई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी, कि ब्राह्मटोला गांव में बाइक से शराब की खेप आ रही है। सूचना पर की गई छापेमारी के दौरान बाइक शराब धंधेबाज पुलिस को देखते ही बाइक व शराब छोड़ भाग गया। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर धंधेबाज की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- शराब के साथ बाइक जब्त, धंधेबाज फरार ( नावानगर से अरुण सिंह )
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.