गाजीपुर, अप्रैल 29 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। जीआरपी ने बुधवार की सुबह 10 बजे गहमर स्टेशन के प्लेटफार्म एक से चेकिंग के दौरान 15.780 लीटर शराब के साथ बिहार के युवक को पकड़ा। पूछताछ के बाद संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया। चौकी प्रभारी अश्वनी पटेल ने बताया कि रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेनो में अवैध शराब की तस्करी के रोकथाम व बरामदगी के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रेलवे स्टेशन गहमर के प्लेटफार्म एक के यात्री टिन शेड से अंतरराज्यीय शराब तस्कर को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान तस्कर के पास से 21 आफिसर च्वाइस ट्रेटा पैक 180 मिली व 24 बीयर किंगफिशर प्रत्येक मात्रा 500 मिली कुल 15.780 लीटर अंग्रेजी शराब मिली। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम रवि रंजन निवासी माधोपुर बक्सर बिहार बताया। पूछताछ में बताया कि दुकान से शराब व बी...