मोतिहारी, अप्रैल 23 -- मेहसी। जयबजरंग थाना क्षेत्र के विशवम्भरपुर गांव के निकट बुधवार की संध्या गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के क्रम पन्द्रह लीटर अंग्रेज़ी शराब,एक बाइक के साथ दो शराब तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर नितेश कुमार व निक्कू कुमार दोनो ग्राम मनी छपरा ,थाना चकिया का रहने वाला बताया जाता है। दोनो एक ही बाइक से शराब का होम डिलेवरी करने मेहसी की तरफ आ रहे थे। जय बजरंग थाना अध्यक्ष अफ़ज़ल रज़ा ने बताया कि शराब व बाइक को जब्त कर लिया गया है। दोनो गिरफ्तार शराब तस्करों को पूछ ताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...