पाकुड़, अप्रैल 12 -- महेशपुर, एक संवाददाता। उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के अमलागाछी गांव के समीप स्थित एक होटल पर छापेमारी कर नकली शराब को जप्त किया है। इस कार्रवाई में होटल से कुल 15.345 लीटर बंगाल निर्मित संदिग्ध नकली शराब जब्त की गई। वहीं होटल मालिक बोना पहाड़िया को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक बिक्रम कुमार को सूचना मिली थी कि अमलागाछी के पास स्थित एक होटल में लंबे समय से अवैध रूप से नकली शराब की बिक्री और आपूर्ति की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल पर छापेमारी की और आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। जब्त शराब में 750 एमएल रॉयल स्टैग की नौ बोतलें, 375 एमएल की 15 बोतलें, 180 एमएल की एक बोतल, साथ ही बी-7 ब्रांड...