बेगुसराय, जून 13 -- बीहट। गश्ती के क्रम में एफसीआई थाना पुलिस ने 15 लीटर देसी शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया। बीहट रिफाइनरी रोड रेलवे केबिन के निकट बाइक से जा रहे दो युवक को रोककर तलाशी ली गई तो बाइक पर पीले रंग के प्लास्टिक के बोरे में पारदर्शी प्लास्टिक में रखा 15 लीटर शराब मिला। सिंधौल थाना के रचियाही निवासी बीरवल कुमार एवं विकास कुमार के विरूद्ध बिहार पूर्ण शराबबंदी अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायालय में उपस्थित किया गया और वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है। यह भी पढ़ें- 15 लीटर देसी शराब के साथ दो चढ़ें पुलिस के हत्थे (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...