भागलपुर, जनवरी 14 -- झंडापुर थाना क्षेत्र के हरियों गांव से पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 15 लीटर देसी शराब बरामद की है। गिरफ्तार युवकों की पहचान बिहपुर प्रखंड के हरियों गांव निवासी बिहारी कुमार एवं पियूष कुमार के रूप में की गई है। झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने हरियों गांव में छापेमारी की। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...