औरंगाबाद, मई 17 -- ओबरा थाना क्षेत्र के जमुनी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 15 लीटर देसी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जमुनी गांव निवासी विनय पासवान एवं महादेव निवासी अरुण पासवान के रूप में हुई है। पुलिस को गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति द्वारा शराब पहुंचाई जा रही है। सूचना के आधार पर जमुनी गांव में छापेमारी की गई, जहां से 15 लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...