जमुई, अगस्त 2 -- सिकंदरा। निज प्रतिनिधि लछुआड़ थाना कि पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 15 लीटर देसी शराब एवं एक मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। लछुआड़ थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...