15 लीटर कच्ची शराब सहित एक गिरफ्तार
हरिद्वार, जून 14 -- हरिद्वार,संवाददाता। पथरी थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को 15 लीटर कच्ची शराब और भट्टी उपकरण के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपदभर में नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पथरी पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान धारीवाला क्षेत्र में दबिश देकर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा शराब बनाने में प्रयुक्त भट्टी उपकरण बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चन्द्रपाल पुत्र करम सिंह निवासी ग्राम धारीवाला, थाना पथरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.