गोरखपुर, अगस्त 29 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को राजघाट थाना क्षेत्र में कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर टीम ने रहमतनगर चौकी क्षेत्र में हार्बर्ट बांध के समीप संदिग्ध अवैध कच्ची शराब के अड्डे पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान करीब 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 कैंपियरगंज एवं अतिरिक्त प्रभार सेक्टर-2 सदर एसएन वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई कर अभियोग पंजीकृत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...