बलरामपुर, मार्च 17 -- बलरामपुर। गैसड़ी कोतवाली की पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान ग्राम सुगांव सरयू नहर पुलिया के पास एक व्यक्ति को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि ग्राम धंधरा निवासी राम नरेश को अवैध कच्ची शराब की तस्करी करने के आरोप में जेल भेज दिया गया है। अवैध कच्ची शराब जब्त कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...