सोनभद्र, जून 20 -- अनपरा,संवाददाता। हिंडालको रेनुपावर के ग्रामीण विकास विभाग ने शनिवार को प्रेक्षागृह परिसर में हाथ ठेला वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। ग्रामीणों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को स्वरोजगार देकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में कुल पात्र 15 लाभार्थियों को हाथ ठेला वितरित किए गए। इस मौके पर रेनुपावर के अधिकारीगण डॉ. मुकुल बिंद्रा ,ललित खुराना,ब्रजेश वर्मा,आशुतोष सिंह, ,अनिल शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि रेनुपावर सीएसआर के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। ग्रामीण विकास विभाग के प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन करते हुये ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यो पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर राकेश कु...