कुशीनगर, जनवरी 30 -- कुशीनगर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली (रेयाज नगर) में हुई चोरी की बड़ी घटना के 12 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए 15 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे, लेकिन अब तक चोरी का खुलासा नहीं हो सका है। पीड़िता मज़बून नेशा पत्नी स्व. अब्दुल अहद के अनुसार बीते 16 जनवरी की रात चोरों ने घर के पीछे की ओर स्थित बहू के कमरे की खिड़की का ग्रिल उखाड़कर घर में प्रवेश किया और आलमारी के लॉकर में रखे बहुमूल्य जेवरात चोरी कर लिए। सुबह घटना की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। इस संबंध में 18 जनवरी को कोतवाली पडरौना में मुकदमा दर्ज कराया गया। पीड़िता का कहना है कि चोरी गए जेवरात उनके परिवार और तीन वर्ष पूर्व आई बहू की जीवनभर की पूंजी हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.