15 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा, की गई तैयारियों की समीक्षा
बलरामपुर, जुलाई 28 -- बलरामपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत जिले में 10 अगस्त को एक से 19 वर्ष आयु वर्ग के 15.15 लाख से अधिक बच्चों और किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की कृमिनाशक दवा खिलाई जाएगी। अभियान की तैयारियों की समीक्षा मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में की गई। डीएम ने स्वास्थ्य, शिक्षा और बाल विकास विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को बेहतर समन्वय के साथ अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान डीएम डॉ विपिन कुमार जैन ने शिक्षकों और संबंधित कर्मियों का समयबद्ध प्रशिक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- लिक्विड में ही पिलाएं एक से दो वर्ष के बच्चों को एल्वेंडाजोल:डीएम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.