ललितपुर, अगस्त 2 -- ललितपुर। श्री सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम पर सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण व श्रीरुद्रमहायज्ञ आयोजन में रविवार को श्रद्धालुओं ने 15 लाख पार्थिव शिवलिंग बनाए और उनका पूजन किया। प्रात:कालीन बेला में श्रीरूद्रमहायज्ञ में पीठ पूजन प्रधान यजमान हरिशंकर साहू सहित अन्य यजमानों ने किया। अपराह्न में पार्थिव शिवलिंग का पूजन व महारुद्धाभिषेक तहसीलदार सदर ने किया किया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं को कथा सुनाते हुए चंडीपीठाधीश्वर चंद्रेश्वर गिरी जी महाराज ने कहाकि भगवान भोलेनाथ की महिमा अपरम्पार हैं। भगवान शिव के महामृत्युजंय मंत्र के जप से मनुष्य के हर संकट का नाश होता हैं। इसके प्रत्येक अक्षर में भगवान भोलेनाथ का वास हैं। यह भी पढ़ें- हरिणा में 800 वर्ष पहले स्वयं प्रकट हुआ था शिवलिंग मंत्र की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहाकि हम भग...