अलीगढ़, अप्रैल 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग बेहतर करने को लेकर 90 वार्डों से लेकर शहर के व्यस्ततम इलाकों में सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आने वाले समय में भारत सरकार की टीम शहर में भ्रमण करेगी। सफाई व्यवस्था का भौतिक सत्यापन करेगी और नागरिकों से फीडबैक लेगी। शहर की 15 लाख की आबादी का फीडबैक भी नगर निगम को अच्छी रैंकिंग दिलाने में मददगार साबित होगा। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-2026 को लेकर नगर निगम ने स्वास्थ्य विभाग समेत एजेंसियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे हैं। अर्बन एनवाइरोटेक व सुखमा संस को क्षेत्र में बेहतर सफाई व्यवस्था एवं कूड़ा प्वाइंटों को समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। महानगर में 200 से अधिक कूड़ा प्वाइंट समाप्त कर दिए गए हैं। करीब...