15 लाख के ब्राउन शुगर के साथ 6 गिरफ्तार
देवघर, जून 12 -- जसीडीह/देवघर। पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जसीडीह थाना क्षेत्र से अंतरराज्यीय ब्राउन शुगर तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी कर करीब 15 लाख रुपए मूल्य की 76.19 ग्राम ब्राउन शुगर, 63 हजार रुपए नकद तथा 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में एक महिला-पुरुष समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि गिरोह झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ दूसरे राज्यों से भी मादक पदार्थ लाकर देवघर और आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति करता था। उक्त जानकारी गुरुवार को एसपी प्रवीण पुष्कर ने प्रेसवार्ता में दी। एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत बुधवार को जसीडीह स्टेशन के समीप रुईया धर्मशाला के पीछे खुले मैदान में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.