रामपुर, अगस्त 17 -- रामपुर। जीआरपी रामपुर और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन रामपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक से 25.4 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त को करीब साढ़े चार बजे सीआईबी मुरादाबाद और सीआईबी बनारस से मिली सूचना के आधार पर जीआरपी, आरपीएफ रामपुर-बरेली और सीआईबी की टीम प्लेटफार्म नंबर एक पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बरेली की तरफ बने साइन बोर्ड के पास तीन संदिग्धों को पकड़ा गया। उनकी पहचान बिहार के भागलपुर जिले की प्रमिला देवी (27), रीना देवी (35) और झारखंड के गोड्डा जिले के रोहित कुमार (26) के रूप में हुई। रीना के साथ करीब डेढ़ साल की बच्ची भी थी।तलाशी में प्रमिला देवी के पास स...