वाराणसी, अप्रैल 24 -- वाराणसी। नारकोटिक्स विभाग की टीम ने गुरुवार को रामनगर से दो गांजा तस्करों को पकड़ा। उनके पास से 15 लाख रुपये का 27 किलो गांजा बरामद हुआ। नारकोटिक्स विभाग गाजीपुर के अधीक्षक केके श्रीवास्तव ने बताया कि रामनगर में 36वीं पीएसी गेस्ट हाउस के पास चंदौली के डेहवा निवासी अखिलेश कुमार जायसवाल और लाल बाबू को गिरफ्तार किया गया। रामनगर थाने में केस दर्ज कर उनको जेल भेजा दिया गया। दोनों आरोपी बिहार से गांजा लेकर फुटकर एवं थोक में शहर में खपाते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.