रांची, जुलाई 29 -- झारखंड में भाकपा माओवादियों के पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा और केंद्रीय कमेटी सदस्य असीम मंडल दस्ते के 16 सदस्यों ने ऑपरेशन नवजीवन के तहत पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को डीजीपी तदाशा मिश्रा समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में सरेंडर कर दिया। पुलिस मुख्यालय में आयोजित समारोह में आईजी अभियान नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चाईबासा में वर्तमान में मिसिर बेसरा को लेकर अभियान चल रहा है। उसके साथ सिर्फ दो माओवादी मेहनत उर्फ मोछू और गौरव हैं, जबकि दूसरे माओवादी सालूका कायम के साथ भी दो कैडर बचे हैं। इस तरह चाईबासा में अब सिर्फ छह माओवादी बचे हैं। हालांकि देर रात मिसिर बेसरा व उसके साथ दो माओवादियों की गिरफ्तारी पर अब तीन ही बचेंगे।इन नक्सलियों ने भी किया सरेंडर पुलिस मुख्यालय में सरेंडर करने वालों में 15 लाख का इनामी रीजन...