15 लाख के इनामी नक्सली नितेश यादव की तलाश तेज, बिहार-झारखंड सीमा पर अलर्ट
गया, अगस्त 31 -- बिहार और झारखंड के टॉप-4 नक्सलियों में शामिल 15 लाख रुपये के इनामी कुख्यात नक्सली नितेश यादव उर्फ इरफान उर्फ किरानी उर्फ नन्दू के गया जी के जंगलों में सक्रिय होने की खबर से हड़कंप मच गया है। झारखंड सरकार से घोषित इनामी नक्सली की तलाश में पुलिस और सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती पहाड़ी इलाकों में निगरानी और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, कुख्यात नक्सली नितेश यादव अपने चार साथियों के साथ गया जिले के जंगल व पहाड़ी क्षेत्र में कैंप कर रहा है। बताया जा रहा है कि उसके साथी हथियारों से लैस हैं और सुरक्षा बलों की नजर से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे हैं। आशंका है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में हैं। हालांकि, पुलिस ने इस इनपुट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है。
नितेश यादव की तलाश नितेश यादव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.