सुल्तानपुर, जून 7 -- कूरेभार, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बरौला गांव में हुई करीब 15 लाख रुपये की बड़ी चोरी का खुलासा 13 दिन बाद भी नहीं हो पाया। जिस चोरी की गूंज पुलिस मुख्यालय तक पहुंची और तत्कालीन थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया, उसी मामले में नए थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह भी अब तक कोई ठोस सफलता हासिल नहीं कर सके हैं। घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज, संदिग्धों के नाम और स्थानीय स्तर पर मिली कई जानकारियों के बावजूद पुलिस की जांच अब तक नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस शुरुआत से ही मामले को लेकर गंभीर नहीं दिखी। जिस चोरी में लाखों रुपये के जेवरात और नकदी गायब हो गई, उसके पीड़ित आज भी न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं। गांव में चर्चा है कि यदि पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुराग मौजूद हैं तो आखिर कार्रवाई आग...