अलीगढ़, जून 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता नुमाइश मैदान में मुख्यमंत्री की जनसभा में जनप्रतिनिधि उत्साह से लवरेज दिखाई दिए। कोल विधायक अनिल पाराशर ने मंच से मुख्यमंत्री के समक्ष 15 लाख की आबादी के लिए गंगा वाटर का मुद्दा उठाया। कहा कि शहर व कोल विधानसभा में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं, लेकिन अलीगढ़ में भूगर्भ जल के अलावा जलापूर्ति का कोई दूसरा रास्ता नहीं है। सुमेरा झाल से गंगा वाटर लाने का प्रस्ताव गया है। सरफेस वाटर की सप्लाई अलीगढ़ के लिए अहम है। इसका प्रस्ताव आपके माध्यम से स्वीकृत होने से लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। कोल विधायक ने कोल व शहर विधानसभा में कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। साथ ही मुख्यमंत्री से शहर व कोल विधानसभा के लिए विभिन्न योजनाओं की मांग उठाई। कहा कि मेयर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा नगर निगम वार...