भभुआ, जुलाई 21 -- न्यू दिल्ली की मॉडर्न ट्रांसफार्मर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने किया है केस सदर थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू की (पेज चार) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना में नई दिल्ली की मॉडर्न ट्रांसफार्मर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रबंधक ने ठेकेदार रोहतास जिले के रेही गांव निवासी मो. नईमुद्दीन अंसारी के बेटे रियाज अंसारी के खिलाफ 15 लाख से अधिक रुपए के सामान गबन व धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

मार्च 2023 में कार्य ठप यह कंपनी मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना फेज-2 के तहत विद्युत संरचना निर्माण का कार्य करा रही है। दर्ज मुकदमा में कहा गया है कि बिहार सरकार के महत्वपूर्ण योजना के कार्य के लिए ठेकेदार रियाज अंसारी को कार्य आवंटित किया गया था। लेकिन, उसने लगभग एक साल से कार्य को बंद कर दिया है। ...