15 रुपये से कम की कीमत वाला स्टॉक 104% चढ़ा, आज क्यों शेयर खरीद रहे निवेशक, 6% की तेजी
नई दिल्ली, अगस्त 12 -- Vodafone Idea Share Price: वोडाफोन आइडिया के शेयरों की कीमतों में आज 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। टेलीकॉम कंपनी के शेयरों में उछाल के पीछे की वजह तिमाही नतीजे हैं। पहली तिमाही के दौरान वीआई को प्रति ग्राहक से होने वाली कमाई बढ़ी है। जिसके बाद कंपनी के स्टॉक को खरीदने की होड़ सी मच गई है। बता दें, पिछले एक साल में वोडाफोन आइडिया के शेयरों की कीमतों में 100 प्रतिशत से अधिक की उछाल देखने को मिली है। बीएसई में आज बुधवार को वोडाफोन आइडिया के शेयर 12.92 रुपये के स्तर पर खुले थे। दिन में 6 प्रतिशत की तेजी के बाद स्टॉक का दाम 13.70 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। 2026 में अबतक वोडाफोन आइडिया के शेयरों का दाम 16 प्रतिशत बढ़ा है। यह भी पढ़ें- 7 गुना से अधिक का सब्सक्रिप्शन, IPO पर दांव लगाने का अंतिम मौका,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.