15 मील चौराहे पर बैरियर से टकराकर दो युवक घायल
गोरखपुर, जून 18 -- सोनबरसा/चौरीचौरा,। गोरखपुर एनएच-28 फोरलेन पर गोरखपुर-कुशीनगर जिला सीमा स्थित रामपुर बुजुर्ग 15 मील चौराहे पर कुशीनगर जिले के अहिरौली पुलिस का लगाया गया पुलिस बैरियर एक बार फिर हादसे का कारण बन गया। बुधवार की रात करीब 10 बजे कुशीनगर की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवक बैरियर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अहिरौली पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी देवतहा भिजवाया। घायलों की पहचान खोराबार थानाक्षेत्र के अकुलहिया निवासी विनय (30) पुत्र रामधीर तथा देवरिया जिले के महुंआडीह थानाक्षेत्र के मोहनपट्टी निवासी बालगोविंद (37) पुत्र रामआसरे के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.