नई दिल्ली, मार्च 19 -- अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए आज बड़ा मौका है। हाल ही में लॉन्च हुआ AI+ Pulse 2 स्मार्टफोन की पहली सेल में इतनी ज्यादा डिमांड देखने को मिली कि यह फोन फर्स्ट सेल में सिर्फ 15 मिनट के अंदर आउट ऑफ स्टॉक हो गया। इस डिवाइस को लेकर यूजर्स में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला, खासकर इसके AI फीचर्स और किफायती कीमत की वजह से। आज कंपनी की दूसरी सेल है, जिससे उन लोगों को एक और मौका मिलेगा जो पहली बार इसे खरीद नहीं पाए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार भी डिवाइस का स्टॉक सीमित है, इसलिए जल्दी बुकिंग करना जरूरी होगा। AI+ Pulse 2 खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो स्मार्ट फीचर्स, तेज परफॉर्मेंस और स्टाइलिश डिजाइन एक साथ चाहते हैं। यह भी पढ़ें- गैस सिलेंडर की टेंशन खत्म! अब 24 घंटे में मिलेगा...