15 मिनट तक जाम में फंसा रहा एम्बुलेंस, स्थानीय लोगों ने निकलवाया
बांका, जुलाई 1 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। शहर में सोमवार रात करीब 10:15 बजे तारा मंदिर रेलवे फाटक के समीप नो एंट्री खुलते ही भीषण जाम लग गया। देखते ही देखते डीएम आवास से तारा मंदिर तक लगभग आधा किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई।
जाम की स्थिति इस दौरान एक एम्बुलेंस करीब 15 मिनट तक जाम में फंसा रहा, जिससे मरीज और परिजनों की चिंता बढ़ गई। मौके पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए प्रशासन या पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे, जिसके कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उक्त एम्बुलेंस का सायरन लगातार बजता रहा, लेकिन चारों ओर वाहनों की लंबी कतार होने के कारण उसे रास्ता नहीं मिल सका।
स्थानीय लोगों की मदद बाद में स्थानीय लोगों ने स्वयं आगे बढ़कर वाहनों को किनारे कराया और सम्बंधित एम्बुलेंस के लिए रास्ता बनवाया। इसके बाद वह एम्बुलेंस जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.