किशनगंज, मई 14 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में गुरुवार की शाम आयोजित ब्लैक आउट एवं मॉक ड्रिल कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। शाम 7 बजे से 7:15 बजे तक चले इस अभ्यास के दौरान पूरे जिला एवं प्रखंड मुख्यालय में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का प्रदर्शन किया गया। सायरन बजते ही शहर के कई हिस्सों में अंधेरा छा गया और निर्धारित अवधि तक किसी भी प्रकार की प्रकाश व्यवस्था का उपयोग नहीं किया गया। सभी फीडरों को बंद रखा गया तथा इनवर्टर और जेनरेटर के उपयोग पर भी रोक रही। यह भी पढ़ें- सायरन बजते ही बत्ती गुल, ट्रैफिक थमा; पटना समेत 6 शहरों में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, छा गया अंधेरामॉक ड्रिल के प्रमुख केंद्र जिला प्रशासन द्वारा समाहरणालय, गांधी चौक एवं बस स्टैंड को मॉक ड्रिल के मुख्य केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया था। ...