आगरा, अगस्त 16 -- रेलवे द्वारा यात्रियों के लिए रेल मदद ऐप की सुविधा दी जा रही है। ट्रेन से जुड़ी शिकायतो पर रेल मदद ऐप व (एक्स)ट्विटर अकाउंट पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि ऐप पर ट्रेन में साफ-सफाई, पानी की उपलब्धता, बुजुर्ग यात्रियों को ऊपरी बर्थ की जगह नीचे वाली बर्थ, बुजुर्ग की दवाई, बच्चे को दूध या फिर किसी भी प्रकार की चिकित्सीय मदद ली जा सकती है। आगरा रेल मंडल में जुलाई में रेल मदद ऐप पर 2437 शिकायतों का 15 मिनट के औसत समय में तत्काल निस्तारण किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...