फतेहपुर, जनवरी 23 -- फतेहपुर,संवाददाता। मलवां थाना क्षेत्र के बाजपुर गांव में नाले के पास अक्टूबर 2024 में मिली अज्ञात महिला और उसकी डेढ़ वर्षीय बच्ची की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सवा साल बाद सुलझा लिया है। इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने एक महिला और उसके दामाद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता दुबई में बैठकर पूरी साजिश को अंजाम दे रहा था। हत्या के लिए दो शूटरों को सुपारी दी गई थी, जिन्हें पहले ही एक अन्य मामले में हाथरस में फांसी की सजा हो चुकी है। सास, दामाद को पुलिस ने जेल भेज दिया है। 21 अक्टूबर 2024 को राहगीरों ने कैंची मोड़ से बिंदकी जाने वाले मार्ग पर बाजापुर के पास नाले में महिला और बच्ची के शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। ग्राम चौकीदार ...