कानपुर, जुलाई 22 -- कानपुर, दक्षिण संवाददाता। नौबस्ता पुलिस ने मानव तस्करी के चर्चित मामले में फरार चल रही आरोपित महिला को 15 माह बाद गिरफ्तार किया है। उस पर 25 हजार का इनाम था। आरोप है कि वर्ष 2025 में हंसपुरम की किशोरी को कपड़े दिलाने के बहाने महिला ने नशीला पदार्थ सुंघाकर पहले बेहोश किया, फिर उसे राजस्थान में सामूहिक विवाह कराने वाली संस्था की संचालिका को बेच दिया। वहीं, पुलिस संस्था की संचालिका और किशोरी को खरीदने के आरोपित को पहले ही जेल भेज चुकी है जबकि एक नामजद आरोपित सौरभ मिश्रा ने कोर्ट में सरेंडर किया था। हंसपुरम इलाके में रहने वाले मजदूर ने सात अप्रैल 2025 को नौबस्ता थाने में अपनी 16 साल की बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किशोरी के पिता के अनुसार इलाके में रहने वाला सौरभ मिश्रा 30 मार्च की शाम को बेटी को अगवा कर ले गया फ...