पीलीभीत, मार्च 12 -- पीलीभीत। पीटीआर में दिव्यदर्शन के अंतर्गत पहले चरण में लखनऊ की एक संस्था के 50 बधिर बच्चों को निशुल्क जंगल सफारी कराई जाएगी। इस नवाचार के अंतर्गत पंद्रह मार्च से शुरुआत की जाएगी। पीटीआर में साप्ताहिक बंदी बुधवार के दिन यह पहल की जाएगी। इसके अंतर्गत तीन हजार से अधिक दिव्यांग बच्चे चिन्हित किए गए हैं। प्रोजेक्ट दिव्य दर्शन में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में अध्यनरत करीब 2700 दिव्यांग बच्चों को चिन्हित किया जा चुका है। अन्य करीब 800 दिव्यांग बच्चे भी चिन्हित किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...