नई दिल्ली, अगस्त 7 -- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने E-20 पॉलिसी को लेकर एकबार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। केजरीवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन के अंदर E-20 पॉलिसी वापस ले लेंगे। केजरीवाल ने इसके पीछे वजह भी बताई है। शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा 'एक दिन के अंदर मोदी जी E-20 (पॉलिसी) वापस ले लेंगे। मोदी जी और बीजेपी को बहुत अहंकार हो गया है कि हम चुनाव तो जीत ही जाते हैं। हम जो मर्जी कर लें जनता कुछ नहीं कर सकती। इस बार गोवा के चुनाव में बीजेपी को हरा दो उधर उत्तर प्रदेश के लोग बीजेपी को वोट न दें। देखना अगर 10 मार्च को रिजल्ट आए तो 15 मार्च तक मोदी जी E-20 (पॉलिसी) पूरे देश से वापस ले लेंगे।' यह भी पढ़ें- E20 के खिला...