गोंडा, मार्च 11 -- गोण्डा, संवाददाता। गर्मी के मौसम से पहले बिजली विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। गर्मी सीजन करीब छह माह का दौर चलता है, जिसमें निर्बाध बिजली आपूर्ति तय करने के लिए विभाग ने अनुरक्षण कार्यों को अब महज चार दिनों में निपटाने की चुनौती उठा ली है। मुख्यालय से साफ फरमान जारी किया गया है कि 15 मार्च तक सभी जरूरी तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं, जिससे गर्मी में बिजली व्यवस्था परीक्षा की घड़ी में खरा उतर सके। बिजली विभाग के अभियंताओं और कर्मचारियों पर इन दिनों अतिरिक्त दबाव साफ नजर आ रहा है। फीडरों, ट्रांसफार्मरों और उपकेंद्रों की मरम्मत, झाड़ियों की कटाई, ढीले तारों को दुरुस्त करने से लेकर उपकरणों की जांच तक के कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं।आम तौर पर जिन कार्यों को चरणबद्ध तरीके से महीनों में पूरा किया जाता था, उन्हें इस बार ...