गाजीपुर, मार्च 9 -- जंगीपुर। सपा कार्यालय जंगीपुर में रविवार को विधानसभा क्षेत्र की मासिक बैठक हुई। बैठक में 15 मार्च को सरजू पांडे पार्क में कांशीराम जयंती मनाने की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि एसआईआर के माध्यम से कितने वोट कटे और कितने बढ़े हैं, इसका फीडबैक लिया जा रहा है। बताया कि विधानसभा क्षेत्र में अब तक 77 प्रतिशत नोटिस जमा हुए हैं, जबकि 23 प्रतिशत नोटिस का समायोजन बाकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसे जल्द पूरा कराने का आह्वान किया। कहा कि आगामी दिनों में फार्म-6 और नोटिस से संबंधित पूरी रिपोर्ट तैयार कर पार्टी नेतृत्व को देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव देश के प्रमुख विपक्षी नेताओं में शामिल हैं और वर्ष 2027 में उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर...