मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नया केन्द्रीय विद्यालय शुरू करने के लिए बीबी कॉलेजिएट 15 मार्च को केवी संगठन को भवन उपलब्ध कराएगा। इस सत्र से नए केवी में नामांकन को लेकर तत्काल बीबी कॉलेजिएट में ही एक तरफ विद्यालय चलाया जाएगा। स्थाई भवन निर्माण होने तक इसी कैम्पस में विद्यालय चलेगा।बीबी कॉलेजिएट के प्लस-टू भवन में इसे चलाने की अनुमति मिली है। प्लस-टू के बच्चों की कक्षाएं उस भवन में चलेगी, जहां सांध्यकालीन प्राइवेट कॉलेज चलाया जा रहा है। नए सत्र में नामांकन प्रक्रिया शुरू करने से पहले 15 मार्च से यहां केवी के अधिकारियों द्वारा व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। वर्तमान में यहां कॉपी जांच चलने के कारण प्राचार्य ने 15 मार्च को हैंडओवर करने का प्रस्ताव दिया है।पहले साल पहली से लेकर पांचवीं तक में बच्चों का नामांकन होगा। सामान्य त...