चक्रधरपुर, मार्च 8 -- चक्रधरपुर।बंदगांव प्रखंड की कराईकेला पंचायत के ग्राम जारकी में आगामी 15 मार्च को कुम्हार समाज का मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कुम्हार समाज द्वारा सोनुवा के कोचापुर, पुनीपदा, हेसलकुटी, नलिता, पोटोबेड़ा, बालजोड़ी, टुनिया, झाड़गांव तथा नुआगांव में बैठक किया गया। बैठक कर इस कार्यक्रम में समाज के लोगों को शामिल होने के लिए निमंत्रण किया गया। कार्यक्रम को लेकर जिला कमेटी कार्यालय रिटायर्ड कॉलोनी चक्रधरपुर में समाज के संरक्षण प्रोफेसर नागेश्वर प्रधान एवं दिलीप कुमार की उपस्थिति में समीक्षा की गई। इस मौके पर समाज के जिलाध्यक्ष निरंजन बेहरा, पंकज प्रजापति, रोहित प्रधान, पितवास प्रजापति समेत समाज के लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...