अररिया, जनवरी 4 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरवार का आयोजन किया गया। इस दौरान सीओ आलोक कुमार व राजस्व अधिकारी मुकेश मंडल ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आये फरियादियों के एक दर्जन से अधिक जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। सीओ ने बताया कि 13 पुराने मामले व दो नये मामले सामने आये। इनमें से एक नये व एक पुराने मामले का निष्पादन किया गया। वहीं अन्य मामलों में दोनों पक्षों के लोगों को सभी तरह के कागजात के साथ अगले तिथि को बुलाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...