देवरिया, अप्रैल 15 -- भागलपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। भागलपुर विकासखंड के तेलिया कला स्थित विद्युत उपकेंद्र में क्षमता वृद्धि के लिए 15 महीने पूर्व उपकेंद्र में स्थापित करने के लिए लाया गया पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर नहीं लगने से इसका खामियाजा लगभग 35 गांवों की आबादी को झेलना पड़ रहा है। उधर शीघ्र ट्रांसफार्मर स्थापित नहीं होने पर ग्रामीणों का आक्रोश कभी भी फूट सकता है। विद्युत केंद्र पर ओवरलोडिंग की समस्या को देखते हुए ग्रामीणों की मांग पर जनवरी 2025 में उप केंद्र पर स्थापित ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर विभाग द्वारा उपकेंद्र पर लाया गया। वहीं लगभग 15 महीने बाद भी क्षमता वृद्धि के लिए लाया गया ट्रांसफार्मर उपकेंद्र में स्थापित नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। यह भी पढ़ें- दिन में फसल सुरक्षा...